फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   By not making a culvert, by putting a pipe, the workers returned

पुलिया न बनाकर पाइप डालकर की खानापूर्ति, लौट कर्मचारी

Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
By not making a culvert, by putting a pipe, the workers returned
पुरकाजी के गांव फलोदा में पुलिया पर कार्य कर रहे मजदूर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिया न बनाकर पाइप डालकर की खानापूर्ति, लौट कर्मचारी
विज्ञापन

पुरकाजी। गांव फलौदा में पुराने हाइवे पर टूटी पड़ी पुलिया को न बनाकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पुलिया के नीचे पाइप डालकर खाना पूर्ति कर लौट गए। जबकि इसी मार्ग से अगले माह कांवडिया गुजरेंगे। ग्रामीणों ने पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।
गांव फलौदा में पुराने हाइवे पर बने एक नाले की पुलिया कई माह से टूटी पड़ी है। जिस कारण नाला बंद हो गया है और पानी नाले से बाहर निकलकर हाइवे पर जमा हो गया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पुलिया की मरम्मत कराने के लिए गांव में पहुंचे। मगर मरम्मत के नाम पर नाले में सीमेंट के दो छोटे-छोटे पाइप डालकर खानापूर्ति कर ली। जिसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताकर पुलिया की मरम्मत करवाने की मांग की। ग्राम प्रधान संत लाल का कहना है कि लोक निर्माण विभाग पुलिया की मरम्मत न कराकर खानापूर्ति कर रहा है। बार बार कहने के बावजूद बजट पास ना होने का रोना रोकर लोक निर्माण विभाग पुलिया की मरम्मत करवाने में आनाकानी कर रहा है। जसवंत त्यागी, जितेंद्र शर्मा, हरीश त्यागी, सुशील त्यागी, अमरेश त्यागी, माम चंद शर्मा, नरेश शर्मा, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, तुषार शर्मा, पंकज कुमार, अनिल कुमार ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस पुलिया के टूटने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की जा चुकी है। पांच दिन पूर्व गांव में पहुंची राज्य मंत्री रजनी तिवारी से भी शिकायत की थी। जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही पुलिया निर्माण करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ
पुरकाजी। विकासखंड पुरकाजी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लखनौती में बुधवार को रानी लक्ष्मी बाई अमृत सरोवर के नाम पर तालाब के जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ विकास खंड अधिकारी रंजीत सिंह व ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी द्वारा भूमि पूजन किया गया। ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी ने बताया कि तालाब के लिए चार लाख रुपये का बजट पास किया गया है। जिसमें तालाब की खुदाई व बंदा निर्माण, इंटरलॉकिंग और बैठने के लिए बेंच बनवाई जाएंगी। इस दौरान ग्राम सचिव नवीन शर्मा, जेई अनिल कुमार त्यागी के अलावा हिना चौधरी, प्रिंस चौधरी, चांद वीर सिंह, संजीत राठी ,सुरेश कुमार, रवि कुमार, जोगिंदर सिंह, महेन्द्री देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed