{"_id":"673c9c96b4b2093d4407c16b","slug":"by-election-in-meerapur-on-wednesday-3-24-lakh-votes-will-be-cast-from-7-am-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मीरापुर में उपचुनाव बुधवार को, 3.24 लाख वोटर सुबह सात बजे से करेंगे मतदान, एक क्लिक में जानें पूरा गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मीरापुर में उपचुनाव बुधवार को, 3.24 लाख वोटर सुबह सात बजे से करेंगे मतदान, एक क्लिक में जानें पूरा गणित
Tue, 19 Nov 2024 07:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:45 PM IST
सार
विधानसभा उपचुनाव में 3635 युवा पहली बार मतदान करेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2826 है। 85 साल से अधिक उम्र के 2387 बुजुर्ग विधानसभा में वोटर हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 707 है।
विज्ञापन
मीरापुर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। पुलिस-प्रशासन ने विधानसभा को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा है। डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 164 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। शहर की कूकड़ा मंडी से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां देर शाम अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
संवेदनशील गांवों में डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अभिषेक सिंह ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि तीन कंपनी पीएसी और आठ कंपनी सीआरपीएफ और आरएफ तैनात की गई हैं।
संवेदनशील गांवों में डीआईजी अजय साहनी, एसएसपी अभिषेक सिंह ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि तीन कंपनी पीएसी और आठ कंपनी सीआरपीएफ और आरएफ तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिलाई बरतने वालों पर होगी सख्ती : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चुनाव को पारदर्शी तरीके और मुस्तैदी के साथ कराएं। किसी भी समस्या पर अपने उच्चाधिकारी को तुरंत कॉल करें। ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्ती की जाएगी। मतदान केंद्रों पर अलर्ट रहें।

किसी ने माहौल बिगाड़ा तो कार्रवाई : एसएसपी
एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान किसी असामाजिक तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। मतदान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

मीरापुर पहुंच गई पोलिंग पार्टियां, 328 केंद्रों पर मतदान
उपचुनाव के लिए शहर के कूकड़ा मंडी से मतदान कर्मचारी मीरापुर के 328 मतदेय स्थलों पर पहुंच गए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि 164 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।

मतदाताओं का गणित
पुरुष मतदाता-171912
महिला मतदाता-152644
कुल मतदाता-324571
पुरुष मतदाता-171912
महिला मतदाता-152644
कुल मतदाता-324571
ये प्रत्याशी मैदान में
प्रत्याशी पार्टी
मिथलेश पाल रालोद-भाजपा
सुम्बुल राना सपा-कांग्रेस
शाह नजर बसपा
जाहिद हुसैन आसपा
गुरदर्शन सिंह राष्ट्रीय समाज दल (आर)
अरशद राना एआईएमआईएम
लियाकत मजलूम समाज पार्टी
शिव कुमार पिछड़ा समाज पार्टी
अमरनाथ निर्दलीय
राजबल राना निर्दलीय
वकार अजहर निर्दलीय
11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
मीरापुर उपचुनाव में 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। मतदान से ठीक पहले बूथ मैनेजमेंट और रुठों को मनाने का दौर चला। मतदान के मोर्चे पर फतह के लिए रणनीति तैयार की गई। क्षेत्र के गणमान्य लोग भी दिनभर सक्रिय नजर आए।
रालोद-भाजपा गठबंधन से पूर्व विधायक मिथलेश पाल के भाग्य का फैसला होगा। जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी सुम्बुल राना चुनाव लड़ रही हैं। बसपा से शाह नजर और आसपा से जाहिद हुसैन चुनाव मैदान में हैं।
सीट का इतिहास
परिसीमन के बाद 2012 में मीरापुर विधानसभा सीट बनाई गई थी। इससे पहले मोरना के नाम से सीट थी। जानसठ सुरक्षित सीट का कुछ हिस्सा मीरापुर में शामिल किया गया, जबकि अधिकतर हिस्सा खतौली विधानसभा में शामिल हुआ। अब तक तीन चुनाव सीट पर हो चुके हैं।