फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   By doing organic farming, farmers will get good prices for their crops.

Muzaffarnagar News: जैविक खेती करने से किसानों को फसलों के मिलेंगे अच्छे दाम

Sat, 25 Nov 2023 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
By doing organic farming, farmers will get good prices for their crops.
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। देहरादून से अपने पैतृक गांव एक कार्यक्रम में तिसंग जाते समय पूर्व राज्यमंत्री (उत्तराखंड) एवं आल सोसाइटी फेडरेशन आफ इंडिया, इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया का कस्बे में जानसठ रोड पर स्वागत किया गया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का वाजिब मूल्य मिले, इसके लिए वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसान जैविक खेती करेगा तो उनकी फसल अच्छे दामों में बिकेगी।


जानसठ रोड स्थित आसिफ मलिक के प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व राज्यमंत्री (उत्तराखंड) रामकुमार वालिया ने पांच राज्यों में हुए चुनाव पर कहा कि गठबंधन एक-दूसरे की नहीं मान रहा है। अखिलेश ने अपने प्रत्याशी चुनाव में लड़ाए। किसानों को दशा और दिशा सुधारने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इंडियन किसान यूनियन स्थान-स्थान पर कैंप लगाकर किसानों की समस्या को सुनेगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ लेने की भी जानकारी दी जाएगी। किसानों को किसी के भी बहकावे में ना आकर जागरूक होना चाहिए। शुगर मिल प्रबंधकों को मिल से निकलने वाली राखी को नियंत्रित करना चाहिए। इस अवसर पर गुरु गोरखनाथ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, आसिफ मलिक, प्रधान हारुन मलिक, इरशाद गुर्जर, ओमकार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed