फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buy wheat from farmer's house through mobile purchase

मोबाइल खरीद के माध्यम से किसान के घर से गेहूं खरीदें

Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Buy wheat from farmer's house through mobile purchase
मुजफ्फरनगर। गेहूं क्रय केंद्रों पर हो रही असुविधा एवं किसान क्रे डिट कार्ड में ऋण लेने में आ रही समस्याओं को लेकर डीएम ने जिले के संबंधित अफसरों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि मोबाइल खरीद के माध्यम से किसान के घर से गेहूं की खरीद करें।
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह ने कलेक्ट्रेट में ली बैठक में कहा कि किसानों की भूमि के दस्तावेज जैसे खसरा, खतौनी व हिस्सा प्रमाण पत्र को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाएं। अधिकारियों से कहा कि पिछले साल के गेहूं विक्रेताओं की लिस्ट तैयार की जाये तथा कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित किसानों से यह भी पूछा जाएगा कि उन्होंने गेहूं का विक्रय किया अथवा नहीं। यदि संबंधित किसान अपने गेहूं का विक्रय करना चाहता है तो संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा कि वह किसान से मोबाइल खरीद के माध्यम से उसके घर से गेहूं का क्रय करें। मोबाइल खरीद के संबंध में डीएम ने कहा कि कोई भी किसान कहीं से भी गेहूं का विक्रय करना चाहता है, तो संबंधित अधिकारी वहीं जाकर निर्धारित मानकों के आधार पर गेहूं को क्रय करेगा।
विज्ञापन

सभी केंद्र प्रभारियों से कहा गया कि क्रय केंद्र पर आने वाले कृषकों के लिए केंद्रों पर व्यवस्थाओं का उचित ध्यान रखा जाए। हर केंद्र पर पानी एवं सफाई की उचित व्यवस्था की जाए एवं गेहूं का क्रय उचित मानकों के आधार पर नियमानुसार किया जाए। किसानों की प्रताड़ना को किसी भी अवस्था में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दिन गेहूं की लगाई जाने वाली बोली के मूल्य को डीएम वार रूम के ग्रुप में नियमित रूप से भेजा जाए। किसानों के अभिलेखों त्रुटियां ठीक कराने में देरी नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक रत्नाकर सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएस तथा भारतीय किसान यूनियन के धमेंद्र मलिक सहित अन्य कृषक एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed