फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Businessman punishes truck driver by slapping his own cheek 20 times for asking for leave Muzaffarnagar

UP: ड्राइवर ने छुट्टी मांगी तो कारोबारी ने खोया आपा, सुनाया ऐसा फरमान, आप भी कह उठेंगे-ऐसा कौन करता है भाई!

Thu, 15 May 2025 10:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 15 May 2025 10:31 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में छुट्टी मांगने पर कारोबारी ने ट्रक चालक से खुद को थप्पड़ मारने की शर्मनाक सजा दी। वीडियो वायरल, ड्राइवर संगठनों में आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग तेज।

 

विज्ञापन
Businessman punishes truck driver by slapping his own cheek 20 times for asking for leave Muzaffarnagar
खुद को थप्पड़ मारता ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में ट्रक चालक को छुट्टी मांगना इतना भारी पड़ जाएगा, किसी ने सोचा भी न होगा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर के एक कारोबारी ने अपने ट्रक चालक मनोज यादव को सिर्फ छुट्टी मांगने पर अपने ही गाल पर 20 थप्पड़ मारने की सजा दी। यही नहीं, अपने साथी से भी थप्पड़ लगवाया गया और अपशब्दों की बौछार की गई।

विज्ञापन


वीडियो में कारोबारी साफ तौर पर चालक से कह रहा है-'जोर से थप्पड़ मारो, नहीं तो दस हजार रुपये देने पड़ेंगे।' जब चालक धीमे थप्पड़ मारता है तो उसे जोर से थप्पड़ मारने को मजबूर किया जाता है।

विज्ञापन

यह वीडियो बुधवार को वायरल हुआ और व्यापारी और ड्राइवर संगठनों में आक्रोश फैल गया। वीडियो में दिखने वाला चालक कानपुर देहात निवासी मनोज यादव बताया गया है। घटना के बाद से वह अपने घर लौट गया है और बताया जा रहा है कि थप्पड़ की वजह से उसके कान में चोट आई है।

ड्राइवर एसोसिएशन ने की निंदा
ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रिंस यादव ने इस घटना को 'मानव गरिमा के खिलाफ' बताते हुए कहा कि कारोबारी ने सीधे-सीधे उत्पीड़न किया है, और मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने कहा कि अब तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है, लेकिन तहरीर मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed