{"_id":"5f68f58f8ebc3eb7096d81d6","slug":"businessman-dies-from-corona-97-patients-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt502471535","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से कारोबारी की मौत, 97 मरीज संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से कारोबारी की मौत, 97 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कारोना संक्रमित कारोबारी की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। सोमवार को भी 97 नए मरीज मिले हैं। इनमें कवाल जेल में 20 और बंदी संक्रमित पाए गए। अब तक 4107 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से एक्टिव केस 1192 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती एक 37 साल के युवक की मौत हो गई। बताया गया कि शहर के शिवनगर निवासी यह युवक गांधी कॉलोनी में दुकान करता था। तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। युवा कारोबारी की मौत की खबर पाकर बाजार बंद हो गया। दुकानदारों में भी दहशत व्याप्त है। वो अपनी कोविड जांच करा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को विभिन्न स्थानों पर कराई जांच और आए सैंपलों में कोरोना के 97 नए मरीज मिले हैं। कवाल की अस्थायी जेल के 20 बंदी भी पॉजिटिव आए हैं। कवाल जेल में अब तक तीन सौ से अधिक बंदी संक्रमित मिल चुके हैं। नए मिले बंदी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंधन बैंक के तीन कर्मचारी और पीएनबी जसोई का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। नई मंडी में सात, रेलवे कालोनी में दो, एटूजेड कालोनी में तीन, आबकारी में तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा मल्हूपुरा, भरतिया कॉलोनी, कृष्णापुरी, चलसीना, रामपुरम, हनुमान चौक, गऊशाला, भगत सिंह, आदर्श कालोनी, रामपुरी, सुभाषनगर, लद्दावाला, रामलाली टिल्ला, सिटी सेंटर में चायवाला, जैन मिलन, जनकपुरी, सिसौली, बुढ़ाना, मास्टर कॉलोनी, बालाजीपुरम, करहेड़ा, जानसठ बुद्ध बाजार, कमलनगर, कूकड़ा, मोरना, करहेडा आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 87 मरीज ठीक हुए। अब तक 2855 मरीज ठीक हो चुके हैं।