फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business worth 500 crores hit due to Kanwar Yatra

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से 500 करोड़ के व्यापार को फटका

Sat, 15 Jul 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Business worth 500 crores hit due to Kanwar Yatra
कांवड यात्रा के चलते बंद पडा नगर का बाजार।
100 करोड़ से अधिक के कागज का उत्पादन नहीं हुआ पेपर मिलो में
विज्ञापन

200 करोड़ का असर पड़ा लोहा, दवा एवं अन्य उद्योगों पर
200 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ गुड़, फल, सब्जी, गेहूं, कपड़ा, सराफा का

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में रास्ते बंद हो जाने से जिले में 500 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित हुआ है। पेपर मिलो में 100 करोड़ से अधिक के कागज का उत्पादन नहीं हो पाया है। लोहा, दवा एवं अन्य उद्योगों में 200 करोड़ का असर पड़ा है। अधिकतर फैक्टरी में काम करने वाली लेबर छुट्टी या फिर कांवड़ लेने चली गई। रास्ते बंद होने और लगातार तेज बारिश से उद्योग ठप हो गए। गुड़, फल, सब्जी, गेहूं, कपड़ा, सर्राफा आदि का लगभग 200 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।

जिले का उद्योग पूरी तरह प्रभावित
आईआईए के चेयरमैन अनिल कुमार गोयल का कहना है कि सात जुलाई से उद्योग पूरी तरह प्रभावित हैं। भारी बारिश, रास्ते बंद और लेबर के कांवड़ लेने चले जाने से 90 प्रतिशत उद्योग बंद हैं। एक सप्ताह में 300 करोड़ से अधिक का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसमें मुख्य रूप से लोहा, पेपर, दवा आदि के उद्योग शामिल है।
विज्ञापन


न कच्चा माल आया और न ही तैयार हुआ
पेपर मिल एसोसिएशन के नॉर्थ जोन के चेयरमैन पंकज अग्रवाल का कहना है कि एक सप्ताह से जिले में उद्योग पूरी तरह बंद हैं। हमारे यहां 15 करोड़ के कागज का प्रतिदिन का उत्पादन प्रभावित हुआ है। लगभग 100 करोड़ के कागज का उत्पादन इस बीच नहीं हो पाया है। न कच्चा माल आया और न ही तैयार माल जा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़ा कारोबार को 50 करोड़ का झटका
एसडी मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक राकेश कंसल का कहना है कि शहर में कपड़े का व्यापार प्रतिदिन पांच करोड़ से अधिक का होता है। कांवड़ के चलते व्यापार पूरी तरह प्रभावित होता है। लगभग 50 करोड़ का व्यापार इससे प्रभावित हुआ है।

गुड़ का उठान हुआ प्रभावित
कांवड़ यात्रा में मार्ग बंद हो जाने से शीतगृहों से गुड़ का उठान प्रभावित हुआ है। गुड़ एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि एक सप्ताह में 50 से 70 हजार के बीच गुड़ के कट्टों का उठान हो जाता है। यहां से गुड़ देश के अन्य राज्यों में जाता है। पांच से सात करोड़ के बीच का गुड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।


50 करोड़ का सराफा कारोबार प्रभावित
शहर में सर्राफा व्यवसाय की अपनी अलग पहचान है। सराफा की सैकड़ों दुकान है। प्रतिदिन यहां पांच करोड़ के व्यापार का अनुमान है। प्रमुख सर्राफा व्यवसायी संजय कुमार का कहना है कि जिले में कांवड़ यात्रा से 50 करोड़ के लगभग का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed