फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business people appeal to make curfew a success

व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रख जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील

Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Business people appeal to make curfew a success
देवबंद(सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कोरोना वायरस से भारत को सुरक्षित रखने के लिए पीएम मोदी के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठानों में जाकर सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री और पूर्व सभासद हरिओम सिंघल के नेतृत्व में संगठन से जुड़े लोग बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों से 22 मार्च को भारत को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने को प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों को सैनिटाइजर और मास्क बांटकर व्यापारियों को जागरूक किया। हरिओम सिंघल ने कहा कि देश पर कोरोना वायरस जैसे संकट के समय एकजुट होकर भारतीय एकता का परिचय दें। इसमें विशाल गर्ग, अंकित राणा, शैंकी बिंदल, फुरकान अंसारी, नदीम अंसारी, निर्मल कुमार, रजत कुमार व शुभम सैनी रहे।
विज्ञापन

वहीं, खेड़ा मुगल में चौकी इंचार्ज धर्मराज यादव नाफेपुर, बिलालपुर, शिवपुर, फलौदा, अलहानपुर, जटौल, मझौल, कपूरी और बचीटी आदि गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने और जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जीवन ज्योति नर्सिंग होम एंड पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं व स्टाफ ने मंगलौर रोड से गुजरने वाले राहगीरों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए तथा उन्हें कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पर प्राचार्य डा. आशू ने लोगों को बीमारी के लक्षण व उससे बचाव के टिप्स दिए।

जिम्मेदार नागरिक बनकर जनता कर्फ्यू का पालन करें : साजिद
देवबंद। वरिष्ठ सपा नेता राव कारी साजिद ने कहा कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) से सुरक्षित रहने के लिए जनता कर्फ्यू का पूर्ण रुप से पालन करते हुए अपने अपने घरों में रहने की अपील की। शनिवार को जारी बयान में राव कारी साजिद ने कहा कि आज समूचे विश्व की मानव जाति कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। इससे हमारा देश भी अछूता नहीं है। इस असामान्य स्थिति में हमें देश का जिम्मेदार नागरिक होने का सुबूत देना है। हमें इस संबंध में सरकार द्वारा दिए निर्देशों का पालन करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना सभी नागरिकों का राष्ट्र के प्रति मौलिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed