फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buses run, but not enough passengers

अनलॉक- बसें चली, मगर पर्याप्त यात्री नहीं मिले

Mon, 01 Jun 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Buses run, but not enough passengers
नगर के रोडवेज बस स्टैडं पर बस में सवार होते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बसें चली, मगर पर्याप्त यात्री नहीं मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन की ओर से शुरू किए गए अनलॉक के पहले चरण में दो माह बाद रोडवेज की बसों को संचालन हुआ, मगर बसें खाली रही। चालक और परिचालक यात्रियों की बांट जोहते रहे। पहले दिन बसों की इनकम इतनी कम रही कि डीजल के रुपये भी नहीं निकाल सकी। केवल 648 यात्रियों ने यहां की 65 बसों में यात्री की है।
सोमवार सुबह आठ बजे पूरी तैयारी के साथ बसों का संचालन शुरू हुआ। सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। गेट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। सैनिटाइज करा कर मास्क के साथ यात्रियों को डिपो में प्रवेश दिया गया। पहली बस लखनऊ के लिए रवाना की गई, जिसमें काफी यात्री आए। लखनऊ साइड में जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहने पर पहले दिन चार बसें लखनऊ भेजी गई। डिपो की बेडे़ की 185 बसों को सभी मार्गों पर भेजनी की तैयारी थी, मगर यात्री अन्य मार्गों पर इतने कम आए कि पूरे दिन में केवल 65 बसों का ही संचालन हुआ। यहां से मेरठ, बिजनौर, शामली, बड़ौत, सहारनपुर, पुरकाजी जैसे लोकल मार्गों पर भी बसें करीब खाली चली। कुछ बसों तो मात्र पांच यात्री भी देखे गए। बस स्टैंड के अलावा महावीर चौक पर भी बस खड़ी रही और चालक- परिचालक यात्रियों की बाट जोहते रहे।
विज्ञापन

इन्होंने कहा.....
सोमवार को पहले दिन यात्री बेहद कम आए। जिस कारण बेडे़ की केवल 65 बसों का ही संचालन हुआ। लोकल मार्गों पर भी यात्री नहीं निकला। जिससे पहले दिन डिपो का लाभ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप अग्रवाल, एआरएम
जनशताब्दी में भी 5 यात्री आए
मुजफ्फरनगर। बस के अलावा रेल संचालन का भी हाल पहले दिन ठीक नहीं रहा। सोमवार को केवल देहरादून से दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस सुबह साढ़े आठ बजे यहां पहुंची। ट्रेन में एक बच्चे समेत केवल पांच यात्री यहां उतरे। जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग करा कर उन्हें प्रशासन की निगरानी में दिया गया। यहां से इस ट्रेन के लिए 70 लोगों ने दिल्ली के आरक्षण कराया था, मगर गए मात्र 54 यात्री। दो माह बाद यात्री ट्रेन आने पर पूरी तैयारी की गई थी। सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। सभी यात्रियों को दो घंटे पहले बुलाया गया था। थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। सैनिटाइजर करा कर उन्हें यहां से ट्रेन में रवाना किया गया। यात्री ट्रेन आने पर स्टेशन पर दो माह बाद चहल पहल दिखाई दी। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार से यहां पर गोल्डन टेंपल समेत चार ट्रेनों का आगमन रोजाना होने लगेगा।

नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची जन शाताब्दी ट्रेन में सवार होते यात्री।

नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची जन शाताब्दी ट्रेन में सवार होते यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed