फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buses for Bijnor are not available after dusk

Muzaffarnagar News: शाम ढलने के बाद नहीं मिलती बिजनौर के लिए बसें

Tue, 18 Apr 2023 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Buses for Bijnor are not available after dusk
दो दर्जन से अधिक बसें मुजफ्फरनगर से बिजनौर के लिए आवागमन करती हैं रोजाना
विज्ञापन

7:30 बजे शाम के बाद नहीं मिली बिजनौर के लिए बस, अन्य वाहनों से करना पड़ता है सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-बिजनौर मार्ग पर शाम ढलने के बाद परिवहन निगम की बसें नहीं मिलती। इस कारण यात्रियों को परेशानियां उठानी पडती हैं।
परिवहन निगम डिपो की दो दर्जन से अधिक बसें जनपद मुजफ्फरनगर से बिजनौर के लिए आवागमन करती हैं। बिजनौर के लिए मुजफ्फरनगर बस अड्डे से सुबह पांच बजे बसों का संचालन शुरू हो जाता हैं। नगर में रहने वाले काफी लोग बिजनौर नौकरी करते हैं। यह लोग प्रतिदिन बिजनौर आना जाना करते हैं। मुरादाबाद, धामपुर, नगीना व उत्तराखंड के जसपुर, नैनीताल भी बिजनौर से ही होकर ही निकलते हैं।

इस मार्ग पर जाने के लिए शाम साढ़े सात बजे के बाद बसों का संचालन थम जाता हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। बिजनौर जाने के लिए यात्रियों को डग्गामार वाहनों से मीरापुर बिजनौर बाइपास पर पहुंचना होता है। इसके बाद वहां से भी दूसरे वाहन की मदद से बिजनौर की सफर तय करना होता हैं।
विज्ञापन


इस समस्या की जानकारी नहीं है। व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे। - राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed