फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Burning effigies of potential BJP candidates of Charthawal and Meerapur

चरथावल और मीरापुर के संभावित भाजपा प्रत्याशियों के फूंके पुतले

Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Burning effigies of potential BJP candidates of Charthawal and Meerapur
नूनाखेड़ा में संभावित प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप का पुतला फूंकते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल और मीरापुर के संभावित भाजपा प्रत्याशियों के फूंके पुतले
विज्ञापन

चरथावल/तितावी/भोपा/मोरना (मुजफ्फरनगर)। विधानसभा मीरापुर और चरथावल से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। भोपा, मोरना, चरथावल और बघरा में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। ग्रामीणों ने कहा कि बाहरी प्रत्याशियों को स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं भी विरोध किया।
शुक्रवार को बघरा बस स्टैंड पर क्षेत्र के ग्रामीण एकत्र हुए। समाजसेवी प्रतिभा कश्यप ने कहा कि भाजपा ने पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप को चरथावल से टिकट देने की तैयारी की है, इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा जिसे मैदान में उतारना चाहती है, वह जेल भी जा चुका है। नाराज महिलाओं ने संभावित प्रत्याशी का सड़क पर पुतला फूंककर विरोध जताया। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। पूनम कश्यप, राखी कश्यप, सविता उपाध्याय, प्रीति बालियान, शिवानी, प्रजापति, सरोज और दीपा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चरथावल विधानसभा पर बीजेपी के संभावित प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप का भाजपा नेताओं ने पुतला फूंका। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि बाहर का कोई भी प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर से भाजपा के संभावित प्रत्याशी बनाए गए प्रशांत गुर्जर का भी विरोध किया गया। मोरना-मीरावाला रजबहे की पटरी पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया। विरोध कर रहे युवा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। भोपा थाना प्रभारी पंकज राय व गणेश शर्मा मौके पर पहुंचे।

भोपा क्षेत्र के महमूदपुर माजरा, बेलड़ा में भाजपा के संभावित प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर का विरोध किया गया। भोपा में भाजपा कार्यकर्ता केतन, अंकित शर्मा, पारूल शर्मा, मनु बालियान, हर्ष राठी ने, महमूद पुर माजरा में राजीव कुमार, गगन, शुभम, कंवरपाल, विपुल, संजीव, छोटू ने नाराजगी जताई। धीराहेडी में कपिल राठी उर्फ बिल्लू, सचिन, कृपाल सिंह, राजीव राठी, सुरेंद्र सिंह आदि ने मीरापुर विधानसभा पर भाजपा की ओर से बाहरी प्रत्याशी उतारने की तैयारी का विरोध करते हुए पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed