फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullion market will be open in the auspicious time of Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के शुभ मुहुर्त में खुला रहेगा सराफा बाजार

Tue, 03 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bullion market will be open in the auspicious time of Akshaya Tritiya
रात्रि में भगत सिंह रोड पर उमड़ी भीड़ के चलते लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में साप्ताहिक अवकाश के बावजूद शहर के सराफा बाजार खुलेंगे रहेंगे। प्रशासन ने व्यापारियों की मांग के कारण 11 बजे के बाद दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

मंगलवार को अक्षय तृतीया पर लंबे समय बाद रोहिणी नक्षत्र का योग बन रहा है। इस योग में सोने के आभूषणों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि शुभ मुहूर्त के कारण मंगलवार को दुकानें खोलने की छूट प्रशासन से मांगी गई थी। प्रशासन ने सराफा बाजार को सुबह 11 बजे के बाद खोलने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में दिनभ रही चहल-पहल
सोमवार को भी दिनभर सराफा बाजार में चहल-पहल रही। शुभ मुुहूर्त में लोगों ने आभूषण खरीदे। व्यापारियों ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले ग्राहकों की संख्या अधिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों के चलते भी बढ़ी खरीदारी
मंगलवार को अक्षय तृतीया पर शादियों का शुभ मुहूर्त भी है। इस वजह से बाजार में ग्राहकों की संख्या अधिक रही। कपड़ा बाजार, आभूषण और वाहनों खूब बिक्री हुई। भगत सिंह रोड पर सर्राफा संजय वर्मा ने बताया कि ऐसा शुभ मुहूर्त सालों बाद आता है, जिस कारण ग्राहकों की संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed