{"_id":"5de9551c8ebc3e54990b196a","slug":"bullets-fired-in-village-paldi-panic-khatauli-news-mrt457249556","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मालिकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, दशहत फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मालिकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, दशहत फैली
विज्ञापन
गांव पलड़ी में गोलियां चलीं, दहशत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव पलड़ी में खेत मालिकों पर कई लोगों ने खेत खरीदने की बात कहते हुए तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। कई लोगों ने जंगलों में छिपकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। पुलिस ने गोली के खाली खोखे बरामद किए। पीड़ितों ने पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है।
पलड़ी गांव निवासी विनोद पुत्र दयाराम, सविता पत्नी स्वर्गीय गुड्डू, महेंद्र पुत्र बाबूराम, नरेश कुमार पुत्र सीताराम व नीरज पुत्र दाताराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को वे अपने खेतों में गेहूं की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर गांव पिपलहेड़ा निवासी जुगनपाल, हस्तिनापुर निवासी विनोद व गांव पलड़ी निवासी राज सहित एक अन्य व्यक्ति पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर वे फसल बो रहे हैं। उस भूमि को उन्होंने सोनू पुत्र दयाराम से खरीदी है। इसलिए अब यह जमीन उनकी है। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद इन लोगों ने खेतों में बुवाई करने वाले खेत मालिकों पर तमंचे निकालकर गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी। खेत मालिक जान बचाकर किसी तरह से जंगलों में छिप गए, जिससे उनकी बाल बाल जान बची। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से गोलियों के खाली खोखे बरामद किए हैं। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।