फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets fired in the dispute over capturing the pond

दो पक्षों में हुआ पथराव व फायरिंग, तनाव बना

Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in the dispute over capturing the pond
तालाब पर कब्जा करने के विवाद में गोलियां चलीं
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सरकारी तालाब पर कब्जा करने को लेकर सोमवार रात गांव गोधना में दो वर्गों के बीच जमकर पथराव व फायरिंग हुई। सूचना मिलने और मामला दो वर्गों से जुड़ा होने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्षों के 23 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया गया है। गांव में तनाव व्याप्त है।

ग्राम गोधना में करीब 40 बीघे का एक सरकारी तालाब है, जिसमें गांव का गंदा पानी जाता है। अधिकांश हिस्से पर कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिए हैं। जानकारी मिली है कि तालाब के खाली पड़े हिस्से पर रविवार की रात एक वर्ग के कुछ लोगों ने कब्जा करते हुए मिट्टी डालनी शुरू कर दी थी। सोमवार रात दूसरे वर्ग के लोगों ने भी तालाब के कुछ हिस्से में मिट्टी डालनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायरिंग व पथराव करने वाले लोगों की तलाश की मगर कोई हाथ नहीं आया। पुलिस ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर व मौके पर मिले छह ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि एक पक्ष के ग्राम प्रधान अफसर अली सहित जुल्फिकार, एजाज, मुंतजिर, गुड्डू, असजद, सय्याद, मुशर्रफ, शहजाद, काला, सईद, शाहनजर तथा दूसरे पक्ष के जसबीर, नीटू, प्रमोद, दीपक, चरण, रतन, विक्रांत, संजा, मदन, अशोक व कुलदीप व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, कातिलाना हमला व लोक संपत्ति निवारण, महामारी व आपदा प्रबंधन अधिनियम और लॉकडाउन का उल्लंघन करने आदि की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिए गए ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed