{"_id":"64e4c815e31a06b09f0c8758","slug":"bulldozer-thundered-on-illegal-plotting-in-mansoorpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-5965-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मंसूरपुर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मंसूरपुर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
-67 बीघा भूमि पर बिना नक्शे पास कराए की जा रही थी अवैध प्लाटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान विकास प्राधिकरण, राजस्व अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार संदीप और अन्य द्वारा नेशनल हाईवे 58 पर डीएवी कॉलेज के सामने 40 बीघा जमीन पर बिना नक्शे पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। वहीं, दूसरी ओर मंसूरपुर डिस्टलरी के सामने सुनील तथा अन्य के द्वारा मंसूरपुर थाने की 27 बीघा जमीन पर विकास प्राधिकरण के बिना तलपट मानचित्र पास कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। दोनों स्थानों पर प्रशासन ने आज कुल 67 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर धवस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता हरिशंकर गौतम, अवर अभियंता हितेश गुप्ता, विजय गर्ग, अवनीश गर्ग, मंसूरपुर थाना प्रभारी अखिल चौधरी उपस्थित रहे।