फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bulldozer runs on shops in Wahalna Chowk, Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वहलना चौक की दुकानों पर चला बुलडोजर

Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on shops in Wahalna Chowk, Muzaffarnagar
- लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनाई गई थीं दुकानें
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित वहलना चौक पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनाई गई तीन दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। चार दुकानों को तोड़ने के लिए दुकान मालिक ने एक दिन का समय मांगा।
पीनना बाईपास के निर्माण और रिंग रोड बनाने के लिए वहलना चौक पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके दौरान जांच में सामने आया कि लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्ज किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डीएम से शिकायत कर जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग रखी। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर परमानंद झा राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ वहलना चौक पहुंचे। यहां दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया। तीन दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

चार दुकानों में मदीना होटल चलाने वाले सिराज ने स्वयं दुकान तोड़ने के लिए एक दिन का समय मांगा है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि सभी दुकानों लगभग 250 गज जमीन में बनाई गई है। दुकानों का निर्माण लोनिवि की जमीन पर किया गया है। मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed