फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bulandshahr's team captured the trophy

बुलंदशहर की टीम ने टॉफी कब्जाई

Sat, 17 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr's team captured the trophy
गांव छछरौली में आऑल इण्डिया कबडडी प्रतियोगिता के विजेता टीम लखावटी बुलंदशहर टीम को पुरूषकार देत - फोटो : KHATAULI
मोरना (मुजफ्फरनगर)। छछरौली गांव में चल रही आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लखावटी बुलंदशहर की टीम ने काकड़ा टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। बेस्ट रेडर भानू लखावटी और बेस्ट केचर शुभम काकड़ा को विशेष पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल मुकाबलों में लखावटी ने ककराला को 22-17 से, इटावा ने नन्हेड़ा को 26-22 से, पानीपत हरियाणा ने बसेड़ा को 21-28 से, वहीं काकड़ा टीम को बाई मिलने से सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में लखावटी ने पानीपत को 24-20 से, द्वितीय सेमीफाइनल में काकड़ा ने इटावा को 26-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात बल्बों की रोशनी मे खेले गए फाइनल मुकाबले में लखावटी बुलंदशहर की टीम ने काकड़ा को दो बार बोनस अंक की बढ़त मिलने पर 32-17 से एक तरफा मुकाबले में हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। निर्णायक मंडल में ओमबीर धीराहेड़ी, अनिल काकड़ा, रवि लिब्बरहेड़ी, पिंटू बधाई, प्रमोद लिब्बरहेडी ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में देवेंद्र राठी, सवेंद्र राठी, राहुल, राजीव, नीरज, ईश्वर सिंह, किरणपाल सिंह, अमित, योगेश ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
गांव छछरौली में यू मुम्बा के रोहित बालियान काकड़ा, हरेंद्र सिंह सहित यूपी योद्धा से भानू चौधरी, आशु, आशीष, आजाद आदि का आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर इन स्टार खिलाड़ियों को ग्राउण्ड के बीच मेडल व बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed