{"_id":"5f7378638ebc3e74f6224913","slug":"building-seal-of-the-sd-public-school-and-sweet-corner-muzaffarnagar-news-mrt503723158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दि एसडी पब्लिक स्कूल और स्वीट कॉर्नर की बिल्डिंग सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दि एसडी पब्लिक स्कूल और स्वीट कॉर्नर की बिल्डिंग सील
विज्ञापन
द एसडी पब्लिक स्कूल के भवन को सील करने के दौरान मौजूद एमडीए अधिकारी व पुलिसकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बिना मानचित्र के अवैध निर्माण करने के मामले में एमडीए ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी में दि एसडी पब्लिक स्कूल और नई मंडी में जानसठ रोड पर स्वीट कॉर्नर की चार मंजिला इमारत को सील कर दिया। इनमें स्कूल ने तो एक मंजिल का नक्शा पास कराकर तीन मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी।
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सीओ नई मंडी पुलिस बल के साथ जानसठ रोड स्थित स्वीट कॉर्नर पर पहुंचे। यहां मुकेश बिंदल द्वारा कंबल वाला बाग भूखंड में लगभग 250 वर्ग गज में किए निर्माण को सील किया गया। यहां भूतल से लेकर तृतीय तल तक का निर्माण नियमों के विरुद्ध किया गया है। सेटबैक और पार्किंग को भी अवैध निर्माण से कवर कर दिया गया।
एमडीए की टीम यहां से द्वारिका सिटी में दि एसडी पब्लिक स्कूल पहुंची। स्कूल के सचिव आकाश कुमार को पहले भी नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद नक्शा पास नहीं कराया गया। आरोप है कि एक तल का नक्शा पास कराने के बावजूद दि एसडी पब्लिक स्कूल में तीन तल पर निर्माण किया गया है। यह निर्माण लगभग 5084.34 वर्ग मीटर में किया गया है। कार्रवाई करते हुए एमडीए ने बिल्डिंग को सील कर दिया।
विज्ञापन
शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। द एसडी पब्लिक स्कूल और स्वीट कॉर्नर के मालिकान ने नियमानुसार मानचित्र पास न कराकर एमडीए की करोड़ों की टैक्स चोरी की है। दोनों मामलों में लापरवाही करने वाले एमडीए के जेई और एई के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र प्रसाद, सचिव एमडीए
स्कूल का बेसमेंट और ऊपरी मंजिल सील
मुजफ्फरनगर। एमडीए सचिव महेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि दि एसडी स्कूल प्रबंधन द्वारा केवल एक मंजिल का मानचित्र पास कराते हुए बेसमेंट और ऊपर की मंजिलों का अवैध निर्माण कर लिया था। इसके चलते कार्रवाई के तहत मानचित्र पास एक मंजिल को छोड़कर बिल्डिंग के बेसमेंट और ऊपर की मंजिलों को सील कर दिया गया है।