{"_id":"671be60c18c222231a04edd7","slug":"budhana-incident-akhil-tyagi-gets-bail-in-religious-comment-case-19-riot-accused-released-from-jail-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना प्रकरण : धार्मिक टिप्पणी मामले में अखिल त्यागी को जमानत, जेल से छूटे बवाल के 19 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ाना प्रकरण : धार्मिक टिप्पणी मामले में अखिल त्यागी को जमानत, जेल से छूटे बवाल के 19 आरोपी
Sat, 26 Oct 2024 12:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:10 AM IST
सार
एसएसपी ने बताया कि अभी इस मामले में आरोपियों की पहचान की जा रही है। इन आरोपियों को पांच-पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी के मामले में आरोपी बनाए गए बुढ़ाना के अखिल त्यागी को जमानत मिल गई है। विशेष न्यायालय एससी एसटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने जमानत मंजूर कर ली। उधर, बवाल के मामले में जमानत मिलने के बाद 19 आरोपी भी जेल से छूट गए।
विज्ञापन
बचाव पक्ष की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। 18 अक्तूबर को फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी करने के मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपने-अपने तर्क पेश किए। अदालत ने सीबीआई बनाम सतेंद्र अंतिल मामले का जिक्र करते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली। एक लाख रुपये का बंधपत्र और दो जमानती दाखिल करने पर आरोपी को छोड़ा जाएगा।
वहीं जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को 19 आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया गया।
वहीं जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को 19 आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना बवाल के चिह्नित आरोपी होंगे मुचलका पाबंद
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चिह्नित किए सभी आरोपियों को पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी व वीडियो के आधार पर 50 आरोपितों को चिन्हित किया है।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चिह्नित किए सभी आरोपियों को पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी व वीडियो के आधार पर 50 आरोपितों को चिन्हित किया है।