फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana Block overall champion in sports competition

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर- खेलों में बुढ़ाना ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन

Fri, 15 Dec 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Budhana Block overall champion in sports competition
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते शिक्ष
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुढ़ाना ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन रहा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 16 दिसंबर से स्टेडियम में मंडलीय खेल होंगे।
स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा ने गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की लंबी कूद में ब्लॉक बुढ़ाना से सुहाना, खो-खो में बुढ़ाना, कबड्डी में चरथावल, 400 मीटर दौड़ में चरथावल से सुहाना, 200 मीटर दौड़ में मोरना से जोया, 100 मीटर दौड़ में ब्लाॅक बुढ़ाना से फलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की लंबी कूद में बुढ़ाना से कैफ, खो-खो में खतौली, कबड्डी में बघरा, जिम्नास्टिक में चरथावल से वलीउल्लाह, 400, 200 मीटर दौड़ में बुढ़ाना से राहुल, 100 मीटर दौड़ में बुढ़ाना से कैफ ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए शुभम शुक्ला और जिला खेल व्यायाम शिक्षक राकेश राठी ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उच्च प्राथमिक स्तर में छाए रहे खिलाड़ी

उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की टेबल टेनिस में बुढ़ाना, बैडमिंटन डबल में बघरा, बैडमिंटन सिंगल में मोरना, वॉलीबाल में बघरा, रिले दौड़ में पुरकाजी, खो-खो में शाहपुर, लंबी कूद में बुढ़ाना से खुशी, तश्तरी फेंक में बघरा से सृष्टि, पीटी में चरथावल, कबड्डी में चरथावल, 200 मीटर दौड़ में बघरा से महक, 400 व 600 मीटर दौड़ में बुढ़ाना से सीमा, 100 मीटर दौड़ में मोरना से जोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की टेबल टेनिस में बुढ़ाना, बैडमिंटन डबल में बुढ़ाना, बैडमिंटन सिंगल में चरथावल, वॉलीबाल में बघरा, 400 मीटर की रिले दौड़ में बुढ़ाना, तश्तरी फेंक में बघरा से विक्की, फुटबॉल में मोरना, लंबी कूद में ब्लाॅक सदर, खो-खो में बुढ़ाना, जिम्नास्टिक में शाहपुर से मयंक, 400 मीटर दौड़ में बुढ़ाना से मोईन, 200 मीटर दौड़ में बुढ़ाना से रिहान, 600 मीटर दौड़ में चरथावल से मुदस्सिर, 100 मीटर दौड़ में चरथावल से शोएब ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।



कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर बीईओ पंकज अग्रवाल, सुनील कुमार डबराल, ध्यानचंद, ज्योति प्रकाश तिवारी, कमलेश बाबू, संजय भारती, किरण यादव, राकेश गौड़, अमरवीर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियान, बालेंद्र कुमार, अवनीश राठी, वंदना बालियान, रईसुद्दीन राणा, व्यायाम शिक्षक सुकेश कुमार, रामरतन, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, बाबू राजेंद्र शर्मा, राशिद अली, सरफराज आलम, सुभाष कुमार, अजय शर्मा, कपिल तोमर, मेहराज खालिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed