फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budhana assembly seat: Rajpal reached the assembly for the third time from the stronghold of the Khaps

बुढ़ाना विधानसभा सीट : खापों के गढ़ से तीसरी बार विधानसभा पहुंचे राजपाल

Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Budhana assembly seat: Rajpal reached the assembly for the third time from the stronghold of the Khaps
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय पर मौजूद बुढ़ाना से रालोद प्रत्याशी राजपाल बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। खापों का गढ़ बुढ़ाना विधानसभा सीट पर रालोद के राजपाल बालियान ने तीसरी बार परचम लहराया है। उन्होंने कड़े मुकाबले के बीच भाजपा के उमेश मलिक को पटखनी दी। मुस्लिम और जाट मतों की एकजुटता ने उन्हें जीत की दहलीज पर पहुंचाया। किसान आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित इस सीट को मिनी छपरौली माना जा रहा था।
विज्ञापन

बुढ़ाना विधानसभा सीट पर पहले दो राउंड की गिनती में भाजपा के उमेश मलिक आगे रहे। इसे बाद रालोद के राजपाल बालियान ने बढ़त बनानी शुरू की तो अंत तक वह बढ़त बनाते चले गए। इस सीट पर जिले में सबसे ज्यादा मुस्लिम और सबसे ज्यादा जाट मतदाता है। इन दोनो के दम पर रालोद ने यहां बड़ी जीत हासिल की। इस सीट पर अति पिछड़े और सवर्ण मतदाताओं के बल पर उमेश मलिक लड़ाई में बने रहे। आशा के अनुरूप वह जाट मतदाता नहीं ले पाए। इस सीट पर भाकियू का असर भी देखने को मिला। राजपाल को सिंबल भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दिया था। राजपाल बालियान इस विधानसभा से पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन

हर वर्ग में ले गए वोट
रालोद प्रत्याशी राजपाल बालियान का व्यवहार भी इस चुनाव में उनके काम आया। उन्हें भले की अन्य जातियों में कम वोट मिला हो, लेकिन उन्हें प्रत्येक वर्ग का वोट मिला है। यह भी उनकी जीत का बड़ा आधार बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed