{"_id":"5a76115e4f1c1b410b8b6cfa","slug":"budget-of-31-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 करोड़ का बजट पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 करोड़ का बजट पास
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। काफी जद्दोजहद के बाद सदन में 31.25 करोड़ रुपये आय का बजट पारित किया गया। इसके अलावा भी 26 करोड़ रुपये का बजट अनेक योजनाओं के लिए पास किया गया। विपक्षी सदस्यों ने बिना कोरम पूरा किए बैठक करने पर हंगामा किया। बाद में अध्यक्ष और अफसरों ने कोरम पूरा बताकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
शनिवार को जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में दोपहर करीब दो बजे बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आंचल तोमर और अपर मुख्य अधिकारी डॉ नूतन शर्मा ने सदन में प्रमुख एजेंडा प्रस्तुत किया। इसमें जिला पंचायत की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इसके लिए पंचायत की भूमि के साथ दुकानों का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया। जिसके चलते जिला परिषद बाजार (भाग द्वितीय) अग्निशमन विभाग कचहरी रोड पर पालिका परिषद की मार्केट के साथ लगने वाली जिला पंचायत की मार्केट की दुकानों के ऊपर भवन, दुकानों की लोक निर्माण विभाग से लंबाई की जांच तथा नक्शा बनवाने के बाद सदन ने अनुमति की हामी भरी है। एएमए डॉ नूूतन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में आय-व्यय का बजट पेश किया।
विज्ञापन
इसी बीच विपक्षी सदस्य जब्बार ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। जब्बार का आरोप था कि बिना कोरम पूरा किए बैठक करने के साथ बजट रखा गया है। बीच-बीच में पक्ष और विपक्ष के बीच काफी देर तक हंगामा चला। कुछ सदस्य अध्यक्षा के पक्ष में उतर आए। विपक्षी सदस्य जब्बार ने बैठक स्थगित करने की मांग की, इस पर हंगामा हो गया।
अध्यक्षा ने बजट के साथ अन्य एजेंडे को टालने से इंकार कर दिया। घंटाभर बहसबाजी हुई। काफी जद्दोजहद के बीच 31.25 करोड़ का आय का बजट रखा गया, जो ध्वनि मत के बाद पास किया गया। एएमए ने कोरम पूरा होने की जानकारी दी और बजट पर मुहर लगाई। जिला पंचायत की अनेक योजनाओं के लिए अलग से 26 करोड़ का बजट पारित किया गया है। सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, बीएसए चन्द्रकेश सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राजीव सैनी, हरेंद्र शर्मा, वंदना वर्मा, धीरेंद्र सिंह समेत 32 सदस्य मौजूद बताए गए हैं।