फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Budget 2023: 13700 employees of Muzaffarnagar are happy with the income tax decision of the budget

Budget 2023: बजट में आए निर्णय से खिल उठे 13700 कर्मचारियों के चेहरे, जानें- क्या कहते हैं दिग्गज लोग

Wed, 01 Feb 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Feb 2023 09:52 PM IST
सार

Budget 2023 : मोदी सरकार के बजट में आए इस निर्णय से मुजफ्फरनगर जिले के 13700 कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं। पढ़िए इस बजट को लेकर ये दिग्गज लोग क्या कहते हैं।

विज्ञापन
Budget 2023: 13700 employees of Muzaffarnagar are happy with the income tax decision of the budget
राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार के आम बजट में आयकर छूट की सीमा सात लाख रुपये किए जाने से मुजफ्फरनगर जिले में 13 हजार 700 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और अधिकतम लिपिक आयकर के दायरे से बाहर आ जाएंगे।

विज्ञापन


बजट में आयकर छूट की सीमा पांच लाख से सात लाख किए जाने से कर्मचारियों को राहत मिली है। सरकार की इस घोषणा से जिले में ट्रेजरी से वेतन पा रहे 13 हजार 700 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इनमें से 50 प्रतिशत कर्मचारी तो ऐसे है, जो पूरी तरह आयकर से बाहर आ जाएंगे। खासकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और लिपिक संवर्ग के कर्मचारी बजट में हुई घोषणा के बाद बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में 2800 शिक्षक कार्यरत हैं, इन शिक्षकों को भी बजट की घोषणा का सीधा लाभ होगा। जिन शिक्षकों को नौकरी करते हुए दस साल से अधिक हो गए है, वही आयकर की सीमा में आएंगे। नई नियुक्ति और कुछ दिन पहले नौकरी वाले शिक्षक अब टैक्स के दायरे में नहीं आएंगे। सरकार की घोषणा से इन शिक्षकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Budget 2023: बजट को लेकर मंत्री संजीव बालियान बोले- मोदी सरकार ने अगले 25 साल के विकास का खाका खींचा

राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि सरकार का यह आयकर सीमा सात लाख किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। यह ऐसी घोषणा है, जिसका कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। इस घोषणा से जहां कुछ कर्मचारी पूरी तरह आयकर की सीमा से बाहर हो जाएंगे। वहीं जो बाहर नहीं आ रहे हैं, उन्हें भी अब कम टैक्स देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: पढ़िए रालोद नेता ने क्यों कहा, सभी वर्ग को बजट से लगी निराशा हाथ, व्यापारियों दीं ये प्रतिकियाएं

विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। दायरा बढ़ाए जाने से अधिक टैक्स दे रहे कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। लंबे समय से कर्मचारी स्लैब में परिवर्तन की मांग करते आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed