फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Buckwheat flour turned poisonous, samples taken from two shops

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कुट्टू के आटे के दो दुकानों से लिए सेंपल

Fri, 12 Apr 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Buckwheat flour turned poisonous, samples taken from two shops
- कुट्टू का आटा खाने से 11 लोगों के बीमार होने से सतर्क हुआ प्रशासन
विज्ञापन

- खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को पुराना कुट्टू का आटा नहीं बेचने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पहले नवरात्र का व्रत खोलने के लिए कुटटू का आटा खाने से चार परिवारों के 11 लोगों के बीमार होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी सतर्क हो गए हैं। बीमार लोगों को सरकारी व निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने खतौली में चेकिंग अभियान चला कर दो दुकानों से कुटटू के आटे के सेंपल लिए हैं।
मुजफ्फरनगर की रामपुरी, तुलसीनगर, शिवपुरी में रहने वाले चार परिवारों ने नवरात्र के पहले दिन व्रत खोलने के लिए कुटटू के आटे का बना खाना खाया था और ग्यारह लोग बीमार हो गए थे। पिछले वर्ष भी नवरात्रों में लोग कुट्टू का आटा के खाने से बीमार हुए थे। बृहस्पतिवार को आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित कुट्टू के आटे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त डाॅ. चमन लाल ने निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिसके चलते मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने खतौली के बड़ा बाजार में दुकान करने वाले अमित जैन व श्यामपुरी के दुकानदार राकेश कुमार जैन की दुकान से कुट्टू के आटे का सेंपल लिया है। जिन्हें प्रयोगशाला भेजा है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमन लाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मुजफ्फरनगर में 11 लोगों के बीमार होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आनंदपुरी स्थित एक दुकान से 18 किलो कुट्टू का बरामद कर उसे सील कर बिक्री भी रोकी थी। कूकड़ा में दो दुकान से सेंपल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुट्टू का आटा खाने में बरतें ये सावधानियां

- कुट्टू का आटा ज़्यादा दिनों तक न रखें।

- आटा बहुत ज़्यादा समय से रखा हुआ या पुराना न हो।
- कुट्टू का आटा छूकर देखें, यह खुरदुरा न हो और न ही इसमें बीच-बीच में काले दाने नजर आएं।
- कुट्टू का आटा लेते समय इस बात को अच्छी तरह जांच-परख लें कि इसमें कीड़े न हो।
- बाजार से कुट्टू का आटा खरीदते समय खुला आटा लेने से बचें, इसकी जगह पैकेट में बंद आटा खरीदें।
- आटे का इस्तेमाल करते वक्त इससे छानना बिल्कुल न भूले।
- कुट्टू के आटे से बना खाद्य पदार्थ प्रयोग करते समय पर्याप्त घी-तेल या दही-छाछ का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed