फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BTS card worth 3 lakh stolen from mobile tower

मोबाइल टावर से तीन लाख का बीटीएस कार्ड चोरी

Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BTS card worth 3 lakh stolen from mobile tower
मुजफ्फरनगर। मंडी कोतवाली के भोपा रोड पर इंडस कंपनी के टावर से तीन लाख का बीटीएस कार्ड चोरी कर लिया गया। कंपनी कर्मचारी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भोपा रोड पर किरण सिटी के सामने इंडस कंपनी का टावर लगा है। बताते है कि रात में वहां पर कोई कर्मचारी नहीं रहता, लेकिन कंपनी के कर्मचारी रात में वहां जाकर देखभाल करते रहते है। शनिवार रात में अचानक कंपनी का नेटवर्क बंद हो गया तो कंपनी अधिकारियों को इस बारे में पता चला। उन्होंने टावर पर तैनात कर्मचारी को वहां भेजा। तब पता चला कि टावर से बीटीएस का रैक के अंदर से एल850 का एक कार्ड चोरी कर हो गया है। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। इसी कारण कंपनी के टावर से नेटवर्क की सप्लाई बंद हो गई थी। कर्मचारी ने यह सूचना कंपनी अधिकारियों को देते हुए डायल 112 पुलिस को भी दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस मामले में कंपनी के कंमाड अधिकारी विनय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। सूत्र बताते है कि पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed