फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP will form government in 2022: Nagar

2022 में बसपा बनाएगी सरकार: नागर

Sun, 27 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
BSP will form government in 2022: Nagar
बसपा 2022 में बनाएगी सरकार : नागर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार। बिजनौर लोकसभा से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि 2022 के चुनाव में बसपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में मलूक नागर ने कहा कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे हालात में हमें सबसे पहले अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना है। कार्यालय पर उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई, जिनकी कोरोना से मौत हो गई है।
विज्ञापन

सांसद ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि 2022 में बसपा की सरकार आ रही है और बहन मायावती एक बार फिर मुख्यमंत्री होंगी। कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, सेक्टर प्रभारी सत्यप्रकाश, पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम, रामनिवास पाल, चांद सिंह कश्यप, अरविंद गौतम, कर्म सिंह, तेजपाल, विकास कुमार सहित समस्त विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छपार में सांसद मलूक नागर का गांव बरला में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोग सबसे पहले कोरोना महामारी से अपना बचाव करें। इस दौरान पुरकाजी विधानसभा प्रभारी आनंद ने कहा कि भाजपा भाईचारा खत्म कर समाज में नफरत का जहर घोलना चाहती है। सांसद को ग्रामीणों ने बसेड़ा रोड से कब्रिस्तान तक पक्का रास्ते का निर्माण कराने व गांव में बरातघर बनवाने की मांग की। पूर्व एमएलसी ऋषिपाल गौतम, विकास उर्फ काला, अनिल गौतम, पुरकाजी विधान सभा अध्यक्ष उदय सिंह, रिजवान त्यागी, ऐजाज, कल्लू, आबाद, उस्मान त्यागी और भीष्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed