फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP upset over Home Minister's statement, protest on 24th

Muzaffarnagar News: गृहमंत्री के बयान पर बिफरे बसपाई, 24 को धरना-प्रदर्शन

Sun, 22 Dec 2024 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
BSP upset over Home Minister's statement, protest on 24th

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर संविधान रचयिता डाॅ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बसपा नेताओं ने उनसे पश्चाताप कर बयान वापस लेने की मांग की है। विरोध स्वरूप 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। बसपा नेताओं ने बैठक कर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई। महावीर चौक स्थित बसपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने की। उन्होंंने बताया कि बैठक में सहारनपुर मंडल बसपा प्रभारी पुष्पांकर पाल, कुलदीप प्रधान, आनंद प्रकाश और प्रेमचंद गौतम एवं सत्यप्रकाश मुुख्य अतिथि रहे।


बताया कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि देश के संविधान रचयिता डा. भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिससे आहत सर्वसमाज के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने बताया कि बसपा ने गृहमंत्री से उनका बयान वापस लेने व पश्चाताप करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सतीश रवि, सुरेन्द्र मैनवाल, श्रीपाल, रामदास, अरविंद गौतम आदि शामिल रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष इंतजार राणा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed