फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP declared Nwajish Mirapur

नवाजिश आलम मीरापुर से बसपा प्रत्याशी घोषित 

Fri, 09 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
BSP declared Nwajish Mirapur
बसपा की रैली में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद  में विपक्ष के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार की  जमकर खिंचाई की। इस दौरान मीरापुर विधानसभा सीट के लिए बुढ़ाना से विधायक नवाजिश आलम को बसपा का उम्मीदवार घोषित किया गया। साथ ही विधायक के पिता पूर्व सांसद अमीर आलम खां को बसपा में शामिल किया गया। 
विज्ञापन


मीरापुर में हुए बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के चलते देश  के हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद सौ दिन में विदेशों से काला धन लाकर  गरीबों के खातों में पहुंचाने का वायदा झूठा और खोखला साबित हुआ है। गौरक्षा के नाम पर मुसलमानों, दलितों और महिलाओं को सरेआम पीटा जा  रहा है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर हत्याएं भी की गई हैं। आरएसएस के  दबाव के चलते भाजपा कानूनी राज कायम नहीं कर सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपनी पत्नी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सिद्दीकी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा उप्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के मनोनयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य अपराधी प्रवृति के आदमी हैं और उनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज  हैं। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दीकी ने सूबे की अखिलेश सरकार को नकारा बताते हुए कहा कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, गुंडाराज कायम है। आए दिन बहू-बेटियों की इज्जत सरेआम लूटी जा रही है।  बैंक लूट, हत्याएं दिनदहाड़े हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा ने मिलकर प्रदेश में 400 दंगे कराए हैं। दंगों में सभी वर्गों के लोग  पीड़ित होते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मायावती सरकार के चलते  कभी दंगा नहीं हुआ।

कांग्रेस शासनकाल की भी खिंचाई करते हुए कहा कि कांग्रेेस के  शासन में भी गरीबों का उत्पीड़न हुआ है। बसपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि बसपा ने किसानों का हित किया है और गन्ना रेट 122 रुपये  कुंतल से बढ़ाकर 280 रुपये कुंतल दिलाया था। उन्होंने वर्तमान सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों का उत्पादन दिन प्रतिदिन कम मूल्य पर  खरीदा जा रहा है।


सम्मेलन में विधायक नवाजिश आलम को मीरापुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया, जबकि पूर्व सांसद अमीर आलम को बसपा में शामिल होने की घोषणा की गई। सम्मेलन को पूर्व सांसद राजपाल सैनी, एमएलसी अतर सिंह राव,  विधायक अनिल कुमार, नूरसलीम राना, मुजफ्फरनगर शहर सीट के प्रत्याशी राकेश शर्मा, कमर हसन, महेंद्र शर्मा,  शिवान सैनी, नरेश गौतम, अफजाल,  ऋषिपाल तोमर, अमृत पाल, शमीम अहमद, सतीश  कुमार, वेदप्रकाश प्रजापित, सोहनलाल चांदना, कल्लू ठेकेदार आदि ने संबोधित  किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल गौतम ने और संचालन जोन कोआर्डिनेटर प्रदीप  सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed