फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP Candidate: BSP allmost announce Dara Singh Prajapati from Muzaffarnagar

BSP Candidate: बसपा ने पत्ते खोलने किए शुरू, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति का टिकट लगभग तय

Tue, 12 Mar 2024 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Mar 2024 04:24 PM IST
सार

बसपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी यूपी के दो सीटों पर प्रत्याशियों के नामों से पर्दा उठ गया है। बिजनौर में बसपा ने विजेंद्र सिंह को टिकट दिया है तो कहा जा रहा है कि मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को टिकट देना फाइनल किया है।

विज्ञापन
BSP Candidate: BSP allmost announce Dara Singh Prajapati from Muzaffarnagar
दारा सिंह प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए है। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से दारा सिंह प्रजापति का टिकट तय माना जा रहा है। बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है, जिसमें टिकट की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने बताया कि बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशी का एलान किया जाएगा। दारा सिंह प्रजापति का टिकट तय है। पिछले दिनों समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर यात्रा निकालने के लिए वह चर्चा में आए थे। साहिबाबाद में यात्री को रोका गया था। 

विज्ञापन

BSP Candidate: BSP allmost announce Dara Singh Prajapati from Muzaffarnagar
चौधरी विजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह होंगे प्रत्याशी
लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह में पार्टी बदलकर अब बसपा की सदस्यता ग्रहण की। वह बसपा की ओर से बिजनौर लोकसभा सीट के प्रत्याशी रहेंगे। शहर में एक बैंकट हॉल में उनके स्वागत और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

लोकसभा चुनाव की भले ही अभी तिथि जारी न हुई हो। लेकिन चुनावी माहौल बिजनौर में दिखाई देने लगा है। भाजपा एवं रालोद के संयुक्त प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद अन्य राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed