{"_id":"619a952b67b50c623f272674","slug":"bsl-2-lab-inaugurated-capacity-of-600-tests-daily-muzaffarnagar-news-mrt5657866107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएल-2 लैब का लोकार्पण, रोज 600 टेस्ट की क्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएल-2 लैब का लोकार्पण, रोज 600 टेस्ट की क्षम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नव स्थापित बीएसएल -2 लैब का लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में नव स्थापित बीएसएल-2 लैब का लोकार्पण वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। लैब से कोरोना संक्रमण एवं अन्य जांच के लिए अब मेरठ और अन्य सेंटरों पर जिले की निर्भरता नहीं रह जाएगी।
कूकड़ा ब्लॉक स्थित एएनएमटीसी सेंटर में नव स्थापित बीएसएल-2 लैब के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार उपस्थित रहे। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रदेश में 15 बीएसएल-2 लैंबो का लोकार्पण किया है, जिनमें से मुजफ्फरनगर की बीएसएल-2 लैब भी है। जनपद में बीएसएल-2 लैब बनाए जाने से जनपद वासियों को निश्चित तौर से लाभ होगा, अभी तक जनपद वासियों के आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए सैंपल जनपद से बाहर भेजे जाते थे, जिसकी रिपोर्ट आने में भी समय लगता था। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर आलम, सरिता, दिव्या त्यागी, दानिश मौजूद रहे।
लैब का ड्राई रन सफल
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि लैब का ड्राई रन सफल हुआ है। लैब में अब टेस्ट किए जा सकते हैं। यहां पर स्टाफ नियुक्त है।
ऑडिट के लिए आएंगी टीम
लैब के ऑडिट के लिए केजीएमयू लखनऊ और आईसीएमआर की टीम भी दौरा करेंगी। उनकी रिपोर्ट के बाद यहां रोजाना होने वाले टेस्ट की अंतिम संख्या फाइनल की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में नव स्थापित बीएसएल -2 लैब का लोकार्पण करते सीएमओ ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन