फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brutally beaten mother and daughter

सरेआम छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा

Wed, 27 Jun 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brutally beaten mother and daughter
थाने में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में सरेआम बाजार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर भीड़ के बीच मां-बेटी को बेरहमी से पिटाई करते हुए घायल कर दिया गया। दो दिन पूर्व युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से भी की थी। घटना को लेकर कबीरपंथी समाज में रोष व्याप्त हो गया है।  
विज्ञापन


कस्बा भोकरहेड़ी के एक मोहल्ले में एक परिवार मजदूरी कर किसी तरह जीवनयापन करता है। पिछले एक सप्ताह से आरोपी परिवार के लोग पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करते हैं। दो दिन पूर्व आरोपी ने सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची दलित परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी थी, जिसकी शिकायत पीड़िता के परिवार की ओर से पुलिस से की गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने पहुंचाया। आरोप है कि एक दिन बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई के आरोपी युवक को थाने से छोड़ दिया। आरोप है कि मंगलवार दोपहर आरोपी शारदा दास पुत्र हृदयनाथ व उसके पुत्र अनुज कुमार ने पुलिस में शिकायत करने पर सरेआम बाजार में दलित युवती व उसकी मां की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ से पिटते हुए युवती व उसकी मां सहायता के लिए गुहार करती रहीं, लेकिन किसी का दिल सहायता के लिए नहीं पसीजा। पीड़ितों ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना के बाद से आरोपी परिवार ने सरकारी हैंडपंप से उनका पानी भरने पर भी पाबंदी लगा दिया था।

इसके चलते उन्होंने गांव समाज के लोगों से कई बार गुहार लगाई। हालांकि कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ सका। पीड़ित अपनी बेटी के साथ  शुक्रताल पुलिस चौकी पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को लिखित में बेटी व पत्नी के साथ बेरहमी से की गई पिटाई व छेड़छाड़ की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई,

लेकिन पीड़ित परिवार से पहले आरोपी के सहयोगी कस्बे के सफेदपोश नेता की गाड़ी में पहले से ही पुलिस चौकी पहुंच चुके थे। आरोप है कि वे लोग मामला रफादफा करने को पुलिसकर्मियों से साठगांठ करने के प्रयास में लगे थे।  


आरोपियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई  
सीओ भोपा राजीव कुमार गौतम ने बताया कि घटना को संज्ञान में ले लिया गया है। मौके पर पुलिस बल को भेजा गया है तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा दलित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed