फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brothers sued each other in the case of father's death

Muzaffarnagar News: पिता की मौत के मामले में भाइयों ने एक-दूसरे पर कराया मुकदमा

Thu, 23 Feb 2023 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Brothers sued each other in the case of father's death
सितंबर 2022 में ट्यूबवेल के कुएं में पड़ा मिला था बुजुर्ग मुस्तफा का शव
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों ओर से नौ लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव कसौली में पिता की मौत को लेकर दो भाइयों ने एक दूसरे के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने दोनों ओर से नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसौली का है। सितंबर 2022 में बुजुर्ग मुस्तफा का शव ट्यूबवेल के कुएं में पड़ा मिला था। इसे लेकर उसके दो बेटों और बहूओं ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक मुस्तफा के बेटे शाने आलम ने अपने भाई आश मोहम्मद, उसकी पत्नी साजिदा, साले गुड्डू निवासी बाकर नगर थाना भोपा और एक अज्ञात पर पिता की हत्या कर शव ट्यूबवेल के कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उधर, मृतक मुस्तफा के दूसरे बेटे आस मोहम्मद की पत्नी साजिदा ने भी न्यायालय के आदेश पर अपने ही परिवार के शाने आलम, फुरकान, भूरा, फारूख व महिला सहराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed