{"_id":"5b9ffb22867a557eb715c69c","slug":"brother-sister-s-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग जाम किया
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाते लोगों को समझाते विधायक संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई और बहन की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को गाड़ी में रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम को खुलाया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी तेजवीर उर्फ शैंकी (20) पुत्र जनक सिंह अपनी बहन सुमन (17) को साथ लेकर रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी अपने बहनोई राजकुमार पुत्र सुखवीर सिंह के यहां आया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों बाइक से अपने मामा सतपाल सिंह निवासी खेड़ा, थाना सरधना, मेरठ के यहां जा रहा था। जब दोनों गांव बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गांव कैलाशनगर के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक में सामने से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। हादसे की आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना रतनपुरी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त होने पर पुलिस ने हादसे की सूचना गांव सिकंदरपुर निवासी रिश्तेदार राजकुमार को दी। सिकंदरपुर से काफी ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। हादसे की सूचना पर मृतकों के मामा सत्यपाल के गांव खेड़ा से भी काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव लदी गाड़ी को सड़क पर खड़ी करके खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर एसपी देहात आलोक शर्मा, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव, सीओ खतौली डॉ राजीव कुमार गौतम, एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी के अलावा खतौली, बुढ़ाना, भौराकलां, मंसूरपुर, शाहपुर आदि थानों की पुलिस व पीएसी बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने जाम लगा रहे ग्रामीणों से वार्ता की और आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, मगर ग्रामीण शांत नहीं हुए।
ग्रामीण मृतक परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने फोन पर डीएम से वार्ता कर पीड़ितों को हर संभव सहायता के साथ-साथ उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात की। जिस पर डीएम ने पीड़ितों की हरसंभव आर्थिक सहायता एवं आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक के कहने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। मृतकों के मामा सतपाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जाम से हलकान
रतनपुरी। हादसे के बाद ग्रामीणों के आक्रोश के चलते लगभग साढ़े तीन घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। जिससे वाहन स्वामियों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर स्थित स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और अधिक बिगड़ गई। बच्चे गर्मी में भूख प्यास से बिलबिला उठे। परिजन अपने बच्चों को सकुशल लेने के लिए दौड़ पड़े। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अगर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी।