फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bring to save the state BJP

प्रदेश बचाना है तो भाजपा को लाओ  

Sat, 12 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 12 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bring to save the state BJP
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल नेता। - फोटो : अमर उजाला
उधमसिंह नगर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगर परिवर्तन लाना है और यूपी को बचाना है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार लानी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के ऐतिहासिक निर्णय को देशहित के लिए जरूरी बताया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनते ही 14 दिनों के भीतर गन्ने का भुगतान प्राथमिकता होगी। शाहपुर, बुढ़ाना, तितावी इलाकों में परिवर्तन रैली का जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


जिले के देहात में कई स्थानों पर भाजपा की परिवर्तन रैली का जोरदार स्वागत हुआ। शाहपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगर परिवर्तन लाना है और यूपी को बचाना है तो सूबे में भजापा की सरकार लानी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के ऐतिहासिक निर्णय को देश हित के लिए बताया। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि गन्ना किसानों की दुर्दशा हो गई है।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश में सरकार बनते ही 14 दिनों के भीतर गन्ने का भुगतान प्राथमिकता होगी। बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। इस बार सत्ता परिवर्तन को कोई रोक नहीं सकता। थानाभवन से भाजपा से विधायक सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर दंगा कराने वाले आजम खां सहित सपा सरकार में लुटेरे बने लोग दिखाई नहीं देंगे, उनको सबसे पहले जेल भेजा जाएगा। भाजपा नेता नितिन मलिक के नेतृत्व में शाहडब्बर गांव में रैली का पुष्पवर्षा और मार्ल्यपण कर स्वागत किया गया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश का नाम विश्व पटल पर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से देश का स्वाभिमान बढ़ा है। गांव उमरपुर मोड़ पर भाजपा नेता उमेश मलिक के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा दि स्काईलैंड स्कूल में राहुल गोयल, सोरम मोड़ पर यशपाल बालियान, कस्बा चौकी निकट धर्मवीर बालियान, मंसूरपुर तिराहे संजीव ने रैली का स्वागत किया। काकड़ा में दंगे के दौरान मारे गए तीन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान रेवानंद त्यागी, जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान सतेन्द्र बालियान, हरिमोहन, अमित बालियान, राहुल गोयल, राजकुमार कश्यप, संदीप चौधरी, सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, धर्मपाल प्रधान आदि मौजूद रहे। तितावी के बघरा में भी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, डॉ संजीव बालियान, विधायक सुरेश राणा, भूपेंद्र चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। 

काम से होगा सत्ता परिवर्तन : संजीव
चरथावल। देर शाम भाजपा की परिवर्तन यात्रा के चरथावल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सत्ता का परिवर्तन चेहरे से नहीं, बल्कि काम से होगा। सूबे की सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी है।

शुक्रवार शाम खुसरोपुर होते हुए कस्बे में पहुंची परिवर्तन यात्रा एक बैंक्वेट हॉल में सभा में तब्दील हो गई। बालियान ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार से आमजन त्रस्त है। गन्ना किसानों की दुर्दशा हो गई है। भाजपा राज में बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। इस बार सत्ता परिवर्तन को कोई रोक नहीं सकता।

भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि सूबे में दो रथ एक साथ चलें। एक तरफ करोड़ों की लागत से बना बेईमानी का रथ 50 मीटर की दूरी पर खराब हो गया। इस दौरान जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ, क्षेत्रीय संयोजक विमल शर्मा, कर्नल सुधीर सिंह पुंडीर, संजय धीमान, मंडल प्रभारी सुशील त्यागी, सौरभ पुंडीर, अजय वर्मा, सतेंद्र त्यागी एडवोकेट, पंकज कश्यप, अनुज त्यागी, अनुज गर्ग, लव गर्ग, विकास आर्य, मेघराज सिंह मौजूद रहे।


बहादरपुर में आज होगी स्वागत सभा
मुजफ्फरनगर। बीजेपी की परिवर्तन रैली में टाउनहाल के मैदान में शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ महेश शर्मा और खेल मंत्री विजय गोयल भाग लेंगे। सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी ने बताया कि शहर के बाद दोपहर एक बजे रैली का जानसठ रोड पर बहादरपुर गांव में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जनसभा भी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed