{"_id":"647348be7831fbd2230bf609","slug":"brijbhushan-is-innocent-protest-at-jantar-mantar-a-ploy-of-the-opposition-chouhan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-909-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजभूषण निर्दोष, जंतर-मंतर का धरना विपक्ष की चाल : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजभूषण निर्दोष, जंतर-मंतर का धरना विपक्ष की चाल : चौहान
विज्ञापन
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित करते कार्यकर्ता।
अखिल भारतीय करणी सेना की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारेंगे। भाजपा का पूर्ण रूप से समर्थन करते है। उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष ठाकुर ब्रजभूषण सिंह को भी बेकसूर बताया। जंतर-मंतर का धरना विपक्ष की चाल है।
आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में अखिल भारतीय करणी सेना की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान ने कहा कि उन्होंने जन-जन से संपर्क किया है। सभी जगह भाजपा से लोग खुश है। लोगों को भाजपा के प्रत्याशियों से नाराजगी है। इसलिए संगठन ने फैसला लिया है कि वह लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी।
कहा कि पहलवानों का धरना विपक्ष की चाल है। अगर ठाकुर ब्रजभूषण सिंह पर जरा भी आंच आती है तो समाज का एक-एक व्यक्ति सड़कों पर उतरेगा। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर में चले किसानों के धरने पर भी हमला बोला। उन्होंने संगठन युवा मोर्चा के लिए मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष के पद पर अंकित पुंडीर को नियुक्त किया। इस मौके पर अखिल भारतीय करणी सेना के संरक्षक जय प्रकाश राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग तोमर, मनोज चौहान, राहुल तोमर, दीपक सोम, कुणाल राणा और शिवम राजपूत आदि मौजूद रहे।