फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brick kiln owners will stage a sit-in protest on NH-58 on 21st

Muzaffarnagar News: ईंट भट्टा मालिक 21 को एनएच- 58 पर करेंगे धरना प्रदर्शन

Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln owners will stage a sit-in protest on NH-58 on 21st
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति अध्यक्ष प्रमोद बालियान के भरतिया कॉलोनी स्थित आवास पर हुई। तय किया गया कि 21 जनवरी को नेशनल हाईवे पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष प्रमोद बालियान ने कहा कि सरकारी कार्यों में लाल ईंटों का इस्तेमाल नगण्य होने, अव्यावहारिक कानूनों, बढ़ी हुई जीएसटी और लेबर उत्पीड़न से भट्टा कारोबार प्रभावित है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि विनियमन शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू ना की जाए और प्रदूषण के लिए एनसीआर बनाम नॉन एनसीआर की कानूनी असमानता को खत्म किया जाए। पूरे प्रदेश में विनियमन शुल्क को लेकर एक कानून बनना चाहिए। एबीसी कैटेगरी को समाप्त किया जाए। यह भी तय हुआ कि धरना-प्रदर्शन के बाद जिले के मौजूदा एवं पूर्व मंत्रियों से भी मिल कर ज्ञापन दिया जाएगा। समिति संरक्षक कृष्ण त्यागी, महामंत्री बलराम तायल, उपाध्यक्ष अमरपाल पूनिया, पप्पू प्रधान, धीरज राठी व संजय पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed