फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brick kiln business on the verge of closure

ईंट भट्ठा व्यवसाय बंद होने के कगार पर

Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln business on the verge of closure
ईंट भट्ठा व्यवसाय बंद होने के कगार पर
विज्ञापन

मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी के बबलू गुर्जर के भट्ठे पर आयोजित मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति की बैठक में भट्ठा मालिकों ने एनजीटी की हठधर्मिता के खिलाफ हुंकार भरी और दर्ज मुकदमों की पैरवी पुरजोर से करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में महामंत्री शमशाद अली ने कहा कि जिले के अनेक भट्ठा मालिकों ने पचास लाख रुपये खर्च करके अपने भट्ठों पर जिक जैक विधि से ईंट पकाने की प्रक्रिया अपना ली है, लेकिन इसके बाद भी एनजीटी उनको बंद कराने पर तुली है। बैठक में निर्णय लिया गया कि एनजीटी द्वारा भट्ठा मालिकों पर दर्ज किए गए मुकदमों की पैरवी मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति करेंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एनजीटी की हठधर्मिता के चलते ईंट भट्ठा व्यवसाय बंद होने के कगार पर है। भट्ठे बंद होने से हजारों श्रमिक काम से बेकार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना कोल्हू, पेपर मिल, शुगर मिल, रबड़ फैक्टरी आदि खुलेआम वातावरण में धुआं उड़ा रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है और भट्ठा मालिकों पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। बैठक में लेखराज सिंह, बबलू गुर्जर, राजीव राठी, धर्मेंद्र, परमजीत, बलबीर, साजिद, नावेद, नदीम, देवेंद्र, ओमेंद्र, विजय, आशु, साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed