{"_id":"5fc14d578ebc3e9bb925ad71","slug":"break-the-stick-if-you-enter-the-bjp-village-muzaffarnagar-news-mrt513018642","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई गांव में घुसे तो लट्ठ तोड़ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई गांव में घुसे तो लट्ठ तोड़ दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाई गांव में घुसे तो लट्ठ तोड़ दो
मुजफ्फरनगर। मेरठ के सिवाया स्थित टोल प्लाजा से भाकियू की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यकर्ता कहता है कि जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान का आदेश है कि जो भाजपाई गांव में घुसे उस पर लट्ठ तोड़ दो। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली कूच के दौरान मेरठ के सिवाया स्थित टोल प्लाजा शुक्रवार शाम को रुके हैं। शाम को वहीं से भाकियू कार्यकर्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक कार्यकर्ता भाजपा पर निशाना साध रहा है। इस वीडियो में कार्यकर्ता कह रहा है कि भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान का आदेश है कि जो भाजपाई गांव में घुसे उस पर लट्ठ तोड़ दो। इस वीडियो में धीरज लाटियान भी सामने बैठे हुए हैं। कार्यकर्ता कह रहा है कि भाजपा ने किसानों को दुखी कर दिया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद धीरज लाटियान ने कहा कि मैने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो बनाई जा रही थी, उस समय शोर मच रहा था। मुझे यह पता नहीं लगा कि हमारा कार्यकर्ता मेरे बारे में क्या कह रहा है।