फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brahmin Mahasabha ready to help the victims

ब्राह्मण महासभा पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर

Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahasabha ready to help the victims
ब्राह्मण महासभा पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की जनपद इकाई ने संगठन का स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पीड़ितों की मदद के लिए हर समय तैयार रहता है। सभी ने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। राष्ट्रीय संयोजक युवा डॉ संदीप शर्मा ने संगठन के प्रेरणा स्रोत रहे स्व. चंद्र प्रकाश गोसाई व स्व.राजेंद्र शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज के पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए तैयार रहता है। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अमित वत्स ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति की समस्या के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं, अगर समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या है तो वो हरसंभव मदद के लिए हर समय तैयार हैं। कार्यक्रम का संचालन युवा जिला अध्यक्ष हरीश गौतम व महिला विंग जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा सभासद ने संयुक्त रूप से किया। सभी ने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जुड़कर समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। दीप प्रज्वलन जिला संरक्षक ब्रह्मप्रकाश शर्मा, उमादत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, सुबोध शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला रहे। उन्होंने रुड़की रोड पर बने डिवाइडर में पौधरोपण भी किया। समाज के आर्थिक रूप कमजोर परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। अखिलेश शर्मा, अविनाश भारद्वाज, आदेश शर्मा, नवनीत मिश्रा, इंजी संजीव शर्मा, मोहित शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, तुषार कौशिक, हिमांशु शर्मा, विकास कौशिक, अतुल शर्मा, विनय शर्मा, नवनीत शर्मा, अखिल वत्स, सुनील अंगिरा, दीपक मिश्रा, पुष्पेंद्र शर्मा, अमित शास्त्री, ऋषभ शर्मा, अरुण शर्मा, योगेंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed