{"_id":"5de9551b8ebc3e54ef7ae9a2","slug":"brahmaputra-house-wins-in-sports-competition-kho-kho-muzaffarnagar-news-mrt4572499106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता खो-खो में ब्रह्मपुत्र सदन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता खो-खो में ब्रह्मपुत्र सदन ने बाजी मारी
विज्ञापन

चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। चार सदनों में विभाजित छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट निकालकर अतिथियों का अभिनंदन किया। सब जूनियर खो-खो बालक वर्ग में ब्रह्मपुत्र सदन विजयी रहा।
बृहस्पतिवार को नालंदा पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआई रणपाल सिंह और एसडी पब्लिक स्कूल के व्यायाम शिक्षक आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद में क्रांति आ गई है। विद्यार्थी जोश, उत्साह और मेहनत के बल पर विदेशों में भी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं के निखार में खेलकूद में हिस्सा लेना आवश्यक है। नई तकनीक के साथ खिलाड़ियों की क्षमता बदल गई है। स्कूल के अलकनंदा, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा और नर्मदा सदन के छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान पर विभिन्न प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। सब जूनियर बॉयस में ब्रह्मपुत्र सदन ने कृष्णा सदन को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग में नर्मदा सदन ने अलकनंदा का हराया। बैडमिंटन बालिका वर्ग सीनियर डबल्स में नर्मदा ने ही जीत हासिल की। बच्चों ने फर्राटा दौड़ लगाकर प्रतियोगिता को दिलचस्प बना दिया। कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल में बच्चों ने खेल मैदान में रोचक खेल दिखाया। देवबंद मिल के जोनल इंचार्ज संजय त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह, प्रबंधक विनेश त्यागी, डायरेक्टर प्रवीण त्यागी, अर्जुन शर्मा, अर्पित त्यागी, भाजपा नेता बिजेंद्र त्यागी, खेल शिक्षक विनीत त्यागी मौजूद रहे।