{"_id":"66184128678b4ef94505f4fc","slug":"boycott-politics-that-divides-castes-pramod-kumar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-120389-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर - जातियों में बांटने वाली राजनीति का करें बहिष्कार : प्रमोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर - जातियों में बांटने वाली राजनीति का करें बहिष्कार : प्रमोद कुमार
Fri, 12 Apr 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
मंसूरपुर। गांव बोपाड़ा में ओमकार प्रजापति के आवास पर आयोजित बैठक में आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि किसी जाति धर्म में पैदा होना एक संयोग है, लेकिन हिंदुस्तानी होना हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाली हकीकत है।
उन्होंने कहा कि हमें यह सोचना चाहिए कि जाति और धर्म की संकीर्णता समाज में नफरत की दीवार खड़ी करती है और समय रहते देश के राजनीतिक लोगों को इससे दूरी बनानी चाहिए। कहा कि जाति धर्म की दीवार गिराकर ही सशक्त भारत का निर्माण हो सकता है। ग्राम प्रधान कुशल कुमार ने कहा कि सुरक्षा और विकास की बात होनी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि चुनावी उत्सव में अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील की। बैठक में ग्राम प्रधान कुशल कुमार, सागर चौधरी, मोनू चौधरी, वीर सिंह प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, अशोक कश्यप, पराग कश्यप, राजवीर कश्यप, देव कश्यप, अमित कश्यप, सरदारा, धारा हरिजन, अजय कश्यप, धर्मेंद्र वाल्मीकि, ललित कश्यप, जल सिंह कश्यप मौजूद रहे।