{"_id":"5f6109a28ebc3eccf05141cc","slug":"both-the-robbers-arrested-the-coil-also-recovered-muzaffarnagar-news-mrt501515594","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों लुटेरे गिरफ्तार, कुंडल भी किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों लुटेरे गिरफ्तार, कुंडल भी किए बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला प्रेमपुरी में सोमवार सुबह मंदिर से लौट रही महिला से कुंडल लूटने की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।
शहर कोतवाली में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी सुमन जैन सोमवार सुबह मोहल्ले में ही स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रही थीं। जैसे ही वे घर के पास पहुंची, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें आवाज लगाकर रोक लिया। इसके बाद आरोपी पता पूछने के बहाने महिला के कानों से सोने के दोनों कुंडल लूटकर फरार हो गए। सीओ सिटी ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। महज 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने प्रशांत व राहुल निवासी दक्षिणी भोपा रोड थाना नई मंडी व हाल पता निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से महिला से लूटे गए सोने के दोनों कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक परेशानी से बचने के लिए उन्होंने लूट का रास्ता चुना।