{"_id":"67b9b36c00df990cb50c8028","slug":"both-the-miscreants-who-looted-the-jio-company-manager-were-injured-in-an-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-140224-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जियो कंपनी के मैनेजर से लूट करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जियो कंपनी के मैनेजर से लूट करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
-पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे और दो मोबाइल किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। अपराध करने के इरादे से घूम रहे बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। काजीखेड़ा निवासी आर्यन उर्फ नंदू व आकाश उर्फ मोंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
दोनों ने कार में लिफ्ट लेकर मेरठ के जियो कंपनी के मैनेजर विपिन को अपहरण कर मारपीट करते हुए मोबाइल व नकदी लूटी थी। देर रात पुलिस टीम की बघरा जाने वाले मार्ग पर गांव तिरपड़ी कट के पास मुठभेड़ हुई। उनसे दो तमंचे व दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाश आकाश दोनों पैर व दूसरा एक पैर में गोली लगने से घायल हुआ।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी कि उन्होंने 17 फरवरी की रात में मेरठ के जियो कंपनी के मैनेजर से कार में लिफ्ट लेकर अपहरण कर उसे नलकूप पर ले जाकर पीटा था। उससे मोबाइल आदि सामान लूटा था, साथ ही उसे घायल हालत में कार में छोड़ कर भाग गए थे। रात में दोनों आरोपी लूट के इरादे से घूम रहे थे। उनसे मैनेजर के मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आकाश के खिलाफ अमरोहा में बाइक लूट का मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। अभी अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।