{"_id":"616c6778b485b41696636493","slug":"both-absconding-accused-arrested-for-killing-bjp-leader-s-father-muzaffarnagar-news-mrt561083133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पिता की हत्या में फरार दो नामजद हत्यारोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के पिता की हत्या में फरार दो नामजद हत्यारोपी जेल भेजे
विज्ञापन
जानसठ पुलिस ने भलवा में भाजपा नेता के पिता की हत्या में नामजद फरार आरोपियों को जेल भेजा।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। गांव भलवा निवासी भाजपा नेता सुशील प्रजापति के पिता श्याम सिंह की हत्या में फरार चल रहे दोनों नामजद हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ने एक सप्ताह पूर्व भाजपा नेता की भी हत्या करने की धमकी दी थी, जिससे परिवार दहशत में था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भलवा निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील प्रजापति के पिता श्यामसिंह की गत 21 जुलाई को गांव के जंगल में गला रेतकर हत्या कर दी थी। भाजपा नेता ने दूसरे वर्ग के सात लोगों के विरुद्ध हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इनमें से पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो नामजद आरोपी शराफत व महताब तभी से फरार चल रहे थे।
फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा नेता ने गांव छोड़ने की भी चेतावनी दी थी। इसी दौरान गत दस अक्तूबर को दोनों नामजद हत्यारोपियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सुशील प्रजापति की मां कमला देवी को बीच राह में रोककर उन्हें भाजपा नेता की भी हत्या करने की धमकी दी थी, जिसके बाद से पूरा परिवार दहशत में था। इस संबंध में भी भाजपा नेता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। रविवार को थाना पुलिस ने दोनों फरार हत्यारोपियों शराफत व महताब को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।