फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Border sealed in Haridwar, Meerut and Bijnor districts

Muzaffarnagar News: हरिद्वार, मेरठ व बिजनौर जनपद की सीमा सील

Wed, 20 Nov 2024 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Border sealed in Haridwar, Meerut and Bijnor districts

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उपचुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम लिए है। हरिद्वार, बिजनौर व मेरठ जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। सभी स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया है। उधर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा केे मददेनजर उपचुनाव क्षेत्र में तीन हजार पुलिसकर्मियों के अलावा लगभग एक हजार अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए हैं।

आज मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। जनपद से सटे जनपदों की सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को मतदान निष्पक्ष कराने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

-------

दस स्थानों पर सख्त पहरा

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मतदान निष्पक्ष व शांति पूर्ण कराने के लिए जनपद में जानसठ के घटायन गंगनहर, मीरापुर के नंगला खेपड़, रामराज के गंगा बैराज व रामराज में एसबीआई के पास पुलिस पिकेट बैठाई हैं। इसके अलावा हरिद्वार से सटी मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी चेक पोस्ट, बूडपुर जट सीमा, दादूपुर सीमा, बढ़ीवाला सीमा के अलावा मजलिसपुर तोफीर व सिताबपुरी सीमा है। यह सीमा उत्तराखंड राज्य की सीमा से सटी है। यहां पुलिस ने चेकिग शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

106 बूथों पर रहेगा अर्द्धसैनिक बल

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले को छह जोन, 33 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 151 मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल है। इनमें छह मतदान केंद्र वनरेबल व 95 क्रिटिकल है। इनके सहित 106 बूथों पर अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है।

------------

स्ट्रांग रूम की बढ़ाई सुरक्षा

एसएसपी ने कूकड़ा मंडी स्थल में बनाए स्ट्रांग रूम पर भी कड़ी सुरक्षा के आदेश दिए हैं। वहां पर अर्द्धसैनिक बल की डयूटी लगाई है।

------

यह पुलिस बल रहेगा तैनात

छह एएसपी,

आठ सीओ,

पंद्रह थाना प्रभारी,

आठ कंपनी अर्द्धसैनिक बल,

तीन कंपनी व एक प्लाटून पीएसी के जवान

तीन हजार पुलिसकर्मी

सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, मेरठ व बुलंदशहर की पुलिस को डयूटी के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed