फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Booth final for panchayat elections

पंचायत चुनाव का आगाज, बूथ फाइनल

Sun, 16 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Booth final for panchayat elections
पंचायत चुनाव के लिए बूथ फाइनल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोग तैयारी में जुटा है। आयोग के निर्देश पर पंच स्थानीय कार्यालय ने नए मतदान केंद्र बनाने और बूथ बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिले में इस बार 21 मतदान केंद्र और 196 बूथ बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र 1020 की जगह 1041 हो गए हैं। इन पर बूथों की संख्या 2665 से बढ़कर 2851 हो गई है।
पंचायत चुनाव सितंबर माह में संभावित है। चुनाव आयोग ने तैयारियों को लेकर सबसे पहले मतदान केंद्र और बूथ प्रबंधन का कार्य पूरा किया है। इस बार प्रत्येक बूथ पर अधिकतम वोट 725 रखे गए हैं। इसके चलते जिले में बूथों की संख्या बढ़ गई है। बूथ बढ़ने पर जिन मतदान केंद्रों पर जगह की कमी थी, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। जिले में 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1020 मतदान केंद्र और 2665 बूथ थे। आयोग के निर्देशों के अनुपालन में इस बार 21 मतदान केंद्र बढ़े हैं और अब इनकी संख्या 1041 हो गई है। इसी तरह 196 बूथ बढे़ हैं, इनकी संख्या अब 2665 से बढ़कर 2851 हो गई है। जिले के पुरकाजी ब्लाक में अब 81 मतदान केंद्र और 192 मतदान स्थल यानी बूथ हो गए हैं। सदर में 166 मतदान केंद्र और 466 बूथ बनाए गए हैं। बघरा में 95 केंद्र और 331 बूथ बने हैं। चरथावल में 110 केंद्र और 292 बूथ बनाए हैं। शाहपुर में 89 केंद्र और 242 बूथ बने हैं। बुढ़ाना में 134 केंद्र और 391 बूथ बनाए गए हैं। खतौली में 142 केंद्र और359 बूथ बने हैं। जानसठ में 128 केंद्र 318 बूथ और मोरना में 94 मतदान केंद्र और 280 बूथ बनाए गए हैं। जिले में एक मात्र पुरकाजी ऐसा ब्लाक है, जिसमें एक मतदान केंद्र कम हुआ है। बाकी सभी में संख्या बढ़ी है। कुल मिलाकर 22 मतदान केंद्र बढ़े हैं और एक घटा है।
विज्ञापन

ब्लाक बढे़ मतदान केंद्र बढे़ बूथ
पुरकाजी -1 01
सदर 05 35
बघरा 02 11
चरथावल 02 14
शाहपुर 04 11
बुढाना 00 25
खतौली 02 46
जानसठ 00 29
मोरना 07 24
तेजी से चल रही प्रक्रिया
मुजफ्फरनगर। पंच स्थानीय निकाय के प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा है। सबसे पहले मतदान केंद्र और मतदान स्थल बूथों का कार्य पूरा किया गया है। अब आगे की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed