फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Book sellers demand minister to open shop

पुस्तक विक्रेताओं ने मंत्री से की दुकान खुलवाने की मांग

Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Book sellers demand minister to open shop
पुस्तक विक्रेताओं ने मंत्री से की दुकान खुलवाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के पुस्तक विक्रेताओं ने प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल से दुकान खुलवाने की मांग की है। राज्यमंत्री ने एडीएम (प्रशासन) अमित सिंह से आंशिक रूप से दुकान खोलने को तर्कसंगत बताते हुए मंजूरी देने के लिए कहा है।

स्कूल-कॉलेज का चालू शैक्षिक सत्र कोरोना कर्फ्यू में अधर में लटका है। इस साल कारोबार की बेहतर उम्मीद के साथ शहर के थोक और रिटेल दुकानदारों ने स्टेशनरी और किताबों का स्टॉक कर लिया था। 20 मई से ऑेनलाइन पढ़ाई शुरू होने के कारण जिले में शहर हो या कस्बे, हर जगह किताबों की दुकानें बंद हैं। ऑनलाइन पढ़ाई केे बाद भी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। दुकानदार परेशान और लाचार हैं। सोमवार को दो दर्जन दुकानदारों ने शहर में मुआयना कर रहे राज्यमंत्री कपिल देव से मिले और उन्हें अपनी और बच्चों की दिक्कतों से अवगत कराया। मंत्री ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने फोन पर बातचीत की और कहा कि शहर में गिनती के पुस्तक विक्रेता हैं। बच्चों के हित को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के दौरान इन्हें भी आंशिक रूप दुकान खोलने की मंजूरी दी जाए। एडीएम ने इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन मंत्री को दिया है। प्रतिनिधिमंडल में संगल बुक स्टोर के विपिन संगल, शक्ति सिंघल, अभय गर्ग, प्रवीण मलिक, आदित्य जैन, यश अरोरा, अमित सिंघल, मामचंद, सुशील गुप्ता, कपिल गौतम, नीरज कुंज, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि किताब और स्टेशनरी की दुकानों को भी कुछ समय के लिए खोलने की अनुमति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed