{"_id":"5e9c8b5b8ebc3e6faa49fa64","slug":"bonds-to-be-issued-in-three-days-in-addition-to-four-sugar-mills-balyan-muzaffarnagar-news-mrt4784063135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शुगर मिलों के अतिरिक्त बांड तीन दिन में जारी होंगे: बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शुगर मिलों के अतिरिक्त बांड तीन दिन में जारी होंगे: बालियान
विज्ञापन
चार शुगर मिलों के अतिरिक्त बांड तीन दिन में जारी होंगे : बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने गन्ना पेराई की समस्या को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में तय हुआ कि चार चीनी मिलें तीन दिन में ही अपने अतिरिक्त बांड जारी करेंगी। अन्य चार मिलें अपना दसवां सप्ताह पूरा होने के बाद अतिरिक्त पर्ची जारी करेंगी।
जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक में संजीव बालियान ने कहा कि प्रत्येक किसान के गन्ने की पेराई होनी है। डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि जिले की चार चीनी मिलें भैंसाना, तितावी, खाईखेड़ी और टिकौला 15 मई तक अपने कोटे का गन्ना पेराई कर सकती हैं। अन्य चार मिलों खतौली, मंसूरपुर, रोहाना, मोरना दसवां सप्ताह पूरा होने के बाद अतिरिक्त बांड जारी कर देंगी। डॉ संजीव बालियान ने बताया कि चार मिलों के मई में और चार जून में पेराई सत्र समाप्त करने की संभावना है। इस समय जिले में 190 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में है। इसमें 60 लाख क्विंटल खतौली मिल क्षेत्र का है।