फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Body of village head's brother-in-law found hanging in the forest; murder suspected.

Muzaffarnagar News: जंगल में फंदे पर लटका मिला प्रधान के देवर का शव, हत्या की आशंका

Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Body of village head's brother-in-law found hanging in the forest; murder suspected.
मोरना। बिहारगढ़ के जंगल में प्रधान ममतेश के देवर योगेश चौहान का शव प्रहरी मचान पर फांसी से लटका मिला है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक योगेश चौहान (36) भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव के निवासी थे। वह बृहस्पतिवार शाम अपने खेतों पर रखवाली करने गए थे। शुक्रवार सुबह आसपास के किसानों ने उनका शव जंगल में प्रहरी मचान की लकड़ी पर लटका देखा। मृतक के भाई संजय सिंह चौहान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और प्रारंभिक जांच की। सीओ भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने योगेश की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। योगेश अपने पीछे माता विद्यावती, पत्नी सरिता, सात वर्षीय पुत्री भावना, पांच वर्षीय पुत्र पूर्वी और तीन वर्षीय पुत्र सहदेव को छोड़ गए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शुक्रताल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अमित राठी, योगेश प्रधान, प्रधान संजय चौहान और कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed