फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Body of elderly man found lying in garden, relatives accused of murder

Muzaffarnagar News: बाग में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 04 Apr 2023 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man found lying in garden, relatives accused of murder
सीने और घुटने में चोट के निशान, खून से सनी एक ईंट भी पड़ी मिली
विज्ञापन

एसपी सिटी और सीओ ने मौका मुआयना किया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग अशोक सैनी (65) का शव बाग में पड़ा मिला। सीने और घुटने में चोट लगी थी। घटनास्थल पर खून से सनी एक ईंट भी पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अलमासपुर में अशोक सैनी अपनी पत्नी माया देवी और बेटे खुशीराम व पुत्र वधु के साथ रहते थे। परिक्रमा मार्ग पर उनका बाग है। घेर बनाकर वहीं पर रहने की व्यवस्था की है। सोमवार को वह अपने घेर में गए थे। रात में घर वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह उनका बेटा खुशी राम बाग में पहुंचा तो पिता का शव पड़ा मिला। उनकी नाक से खून निकला था। सीने व घुटने में चोट लगी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व सीओ मंडी हिमांशु गौरव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि घटनास्थल पर खून से सनी एक ईंट भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने ईंट को कब्जे में लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक के बेटे खुशी राम व बेटी संगीता का कहना हैं कि उनके पिता की हत्या की गई हैं। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।


परिवार को शक, जांच कर रही पुलिस
बताया गया है कि रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे अशोक सैनी घेर से घर आने के लिए चले थे। इसी दौरान बाग में चार लोगों ने उन्हें खीच लिया। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू की है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।मामले को करोड़ों की प्रोपर्टी और जमीन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed